Republic Day Essay in Hindi or गणतंत्र दिवस पर निबंध – दोस्तों जैसा की आप सभी जानते हैं कि गणतंत्र दिवस या Republic Day प्रतिवर्ष 26 January को आता है तो उसी उपलक्ष में हम आपके लिए लेकर आये हैं Gantantra Diwas Par Nibandh तो आईये जानते हैं इसके बारे में।
Republic Day Essay in Hindi
प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस, भारत का राष्ट्रीय पर्व है, जिसे प्रत्येक भारतवासी पूरे उत्साह, जोश और सम्मान के साथ मनाता है। राष्ट्रीय पर्व होने के नाते इसे हर धर्म, संप्रदाय और जाति के लोग मनाते हैं। 26 जनवरी, 1950 के दिन भारत को एक गणतांत्रिक राष्ट्र घोषित किया गया था। इसी दिन स्वतंत्र भारत का नया संविधान अपनाकर नए युग का सूत्रपात किया गया था।
गणतंत्र दिवस का इतिहास
यह भारतीय जनता के लिए स्वाभिमान का दिन था। संविधान के अनुसार डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने। जनता ने देश भर में खुशियाँ मनाई। तब से 26 जनवरी को हर वर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है।
इस दिन देश भर में विशेष कार्यक्रम होते हैं जैसे विद्यालयों, कार्यालयों तथा सभी प्रमुख स्थानों में राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराने का कार्यक्रम होता है। देशाक्ति गीत, भाषण, चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं के साथ ही देश के वीर सपूतों को याद भी किया जाता है और वंदे मातरम, जय हिन्द, भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो जाता है।
उपसंहार – राष्ट्रीय उत्सव
बच्चे इनमें उत्साह से भाग लेते हैं। लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम राजधानी दिल्ली में होता है। विजय चौक पर मंच बना होता है तथा दर्शक दीर्घा होती है। राष्ट्रपति अपने अंगरक्षकों के साथ यहाँ पधारते हैं और राष्ट्रध्वज फहराते हैं। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाती है गणतंत्र दिवस की परेड
का दृश्य बहुत आकर्षक होता है। और अनेक देशभक्ति कार्यक्रम होते हैं।
गांव से लेकर शहरों तक, राष्ट्रभक्ति के गीतों की गूंज सुनाई देती है और प्रत्येक भारतवासी एक बार फिर अथाह देशभक्ति से भर उठता है। बच्चों में इस दिन को लेकर बेहद उत्साह होता है। इस प्रकार यह दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ प्रत्येक वर्ष पूरे भारत देश में मनाया जाता है।
*** तो दोस्तों हम आशा करते हैं की आपको हमारी ये पोस्ट Republic Day Essay in Hindi – गणतंत्र दिवस पर निबंध अच्छी लगी होगी, अपने विचार comment section में जरूर लिखें ***